आज का राशिफल ( 03 नवंबर 2020 )

Summary :

वाहनकर्ता के लिए दोपहर के बाद का समय अशुभ है, वाहनादि मंदगति से चलाएं। पत्नी की अनावश्यक चीजों की खरीदारी से धन-व्यय की अधिकता होगी।

मेष (ARIES) : आपका कोई खास करीबी कारोबार में नुकसान पहुंचा सकता है। छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का कौशल दिखा सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। भाई का रिश्ता पक्का होने से परिवार में खुशिहाली रहेगी।

वृष (TAURUS) : यात्रा करते समय अपने कीमती चीजों का ध्यान रखें। धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। शत्रु आपके कार्यों में बाधा पहुंचा सकते हैं। किसी नये कारोबार के लिए श्री गणेश कर सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : ससुराल से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नए मित्र कारोबार बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) : किसी सभा-सोसायटी में आपके कार्यों के बारे में चर्चा हो सकती है। बुद्धिजीवों द्वारा प्रशंसित हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के बंटवारे में भाई-बहन से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा करने के योग बनेंगे।

सिंह (LEO) : व्यय की अधिकता से मन व्याकुल होगा। परीक्षा परिणाम में कम अंकों की प्राप्ति से मन परेशान रहेगा। मजदूर वर्ग बिल्डिंग व मशीनरी कार्य करते समय सतर्क रहें। कारोबार में हानि के योग बन सकते है।

कन्या (VIRGO) : औद्यौगिकी क्षेत्र में साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। उच्चाधिकारी द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। किसी महिला मित्र से मित्रता होगी। कोई नया कार्य आरम्भ करना परेशानी बन सकती है।

तुला (LIBRA) : अभिनय एवं संगीत की दुनिया में तरक्की करेंगे। वाहन एवं मकान खरीदने का शुभ योग है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा स्वयं की हानि से कष्ट हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वाहनकर्ता के लिए दोपहर के बाद का समय अशुभ है, वाहनादि मंदगति से चलाएं। पत्नी की अनावश्यक चीजों की खरीदारी से धन-व्यय की अधिकता होगी। सेहत का ध्यान रखें। शुभ कार्य पर खर्च बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी को पैसे उधार न दें, अन्यथा धोखा मिलने का योग है। कोर्ट मुकदमेबाजी में समझौता करने का उचित समय है, अन्यथा धन हानि के योग है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (CAPRICORN) : अपने सें बड़ी उम्र की लड़की से सगाई हो सकती है। पत्नी से कलह होने पर मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। कारोबार के संबन्ध में विदेश यात्रा पर जाएंगे। नेत्र विकार की समस्या हो सकती है। आंखों का ध्यान रखें ।

कुम्भ (AQUARIUS) : माह के प्रारम्भ में कोई नया कारोबार आरम्भ कर सकते हैं। शिक्षा प्राप्त के लिए विदेश गमन के योग हैं। सरकारी कर्मचारी के लिए स्थानान्तरण के योग बन सकते हैं। किसी पर जल्द विश्वास न करें।

मीन (PISCES) : संतान सुख की प्राप्ति होगी। नई खोज के लिए ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। आय से अधिक व्यय की अधिकता रहेगी। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। दूर की यात्रा करने से लाभ मिलेगा।

Desk Team