बिहार : पीएम मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे से मतदान जारी है।  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। 
बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था। 

Bihar election : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के तहत 94 सीटों के लिए मतदान जारी

Desk Team