मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Summary :

मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 63 लाख 68 हजार से ज्यादा मतदाता 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले है।

मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 63 लाख 68 हजार से ज्यादा मतदाता 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले है। सात बजे से ही पहले ही मतदान केद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने  बताया कि मतदान शुरू होने से पहले हुए ‘मॉकपोल’ में कोई बाधा नहीं आई। 
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण उपचुनावों के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इन प्रबंधों में चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मतदाताओं के लिए मास्क तथा दस्ताने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि आखिरी एक घंटे में कोविड-19 के मरीज तथा संदिग्ध मरीज मतदान करेंगे। 
प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कुल 63.67 मतदाता हैं, जो 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। तोमर ने बताया कि इस उपचुनाव में कुल 9,361 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें से 3,038 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 19 जिलों में उपचुनाव के लिए 33 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी तैयारियां की गयी हैं। 
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली दफा इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। 10 नवबंर को इनके परिणाम आने के बाद ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा या मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस किसकी सरकार बनेगी यह तय होगा।

LAC पर तनातनी के बीच इस महीने 3 बार होगा PM मोदी और शी जिनपिंग का आमना-सामना

Desk Team