मेष (ARIES) : लोहे से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी रहेंगी तथा नए आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर हो जाएगी। आय की बढ़ोतरी होगी किन्तु किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण के खराब होने से मोटा खर्च सामने आ सकता है।
वृष (TAURUS) : सरकारी कर्मचारी किसी गैर कानूनी कार्यों में रिस्क न उठाए, कोई इन्क्वायरी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी समस्याओं को लेकर हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है। प्रेमी-युगल एक-दूसरे को कीमती उपहार देकर खुशी महसूस करेंगे।
मिथुन (GEMINI) : मीडिया, कम्प्यूटर एवं सौन्दर्य संबंधी व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेगा। जनसंपर्क को मजबूत बनाए रखें। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक किसी पूर्व परिचित महिला मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
कर्क (CANCER) : महिलाएं खरीदारी करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। कार्य स्थल पर कर्मचारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है निकट भविष्य में इसका आपको उचित परिणाम मिलेगा। माता से अत्यधिक लगाव रहेगा।
सिंह (LEO) : विद्यार्थी वर्ग को मैडिकल के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। नए कार्यों के प्रति मन में उत्साह रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा अध्ययन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। दान-धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कारोबार के क्षेत्र में श्रए कार्य की योजना बनाना और सकारात्मक सोच रखना आपके रोजगार को कई दिशा प्रदान करेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखना।
तुला (LIBRA) : इस समय किसी विशेष कार्य हेतु दूर-दराज की यात्रा स्थगित कर दें। कार्य संभव नहीं हो पाएगा। बुजुर्गों का आध्यात्म के प्रति झुकाव होना उन्हें और अधिक विनम्र बनाएगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेमी युगल के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : पारिवारिक जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने के बावजूद की सदस्यों का आपके ऊपर भरोसा न करना मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। कारोबार के क्षेत्र में दोपहर के बाद लाभ की स्थिति बनेगी। रुके हुए पैसे मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : राजनीतिक संबंध मजबूत रहेंगे। यह संबंध आपके लिए तरक्की तक ले जाएगा। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। पत्नी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत लिंग के प्रति अपने रिश्तों में पसंदीदा बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : परिवार एवं पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पहुंच सकता है। संतान के कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से आत्मीय खुशी महसूस होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : वित्तीय संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्य न करें। सामाजिक कल्याण हेतु कुछ आर्थिक राशि प्रदान कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
मीन (PISCES) : परिवार के साथ किसी मनोरंजन, उत्सव एवं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सदस्यों के बीच गपशापी एवं मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। नौकरी-पेशा व्यक्ति को ऑफिस के कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



