बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का कोरोना संक्रमण से आज तड़के निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि चौधरी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनका निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुंगेर जिले में 04 जनवरी 1953 को जन्में मेवालाल चौधरी ने कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री तथा पीएचडी की प्रतिष्ठा हासिल की। वह राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कुलपति रहे। वह बिहार में कृषि विकास के लिए बनाए गए रोडमैप की प्रारूप समिति के सदस्य भी थे।


Download Android App
Download iOS App



