मेष (ARIES) : किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपके मनोबल व आत्म विश्वास को बनाकर रखेगा। संतान के शिक्षा संबन्धी कार्यों में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, किन्तु सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : पूर्व परिचित शिक्षक से मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। वाहनादि चलाते समय ध्यान दें, सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : व्यापार में एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति के बॉस व अधिकारी आपके काम से सन्तुष्ट रहेंगे। पदोन्नति होने की सम्भावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क (CANCER) : सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी कल्याणकारी संस्था में दान करेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पब्लिक मंच पर निरर्थक शब्दों का इस्तेमाल न करें।
सिंह (LEO) : प्रॉपर्टी में निवेश करने का शुभ दिन है यही प्रापर्टी आपकी समृद्धि का कारण बनेगी समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सेवा भाव का प्रतिफल उनकी शुभकामनाओं के रूप में प्राप्त होगा।
कन्या (VIRGO) : अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में किसी से अधिक चर्चा न करें। अपने काम से मतलब रखें। कारोबार में सहकर्मी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व्यवसाय में विस्तार करेगा।
तुला (LIBRA) : घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नए मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आर्थिक गतिविधियों और अधिक बेहतर बनाने में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से कुछ मानसिक कष्ट मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : आप अपने कुशल वाणी एवं लेखन कार्यों से मीडिया द्वारा चर्चा में आ सकते हैं। प्रतिद्वन्द्वी आपके कार्यों में खामियां निकाल सकते हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। आपकी छवि पर आंच नहीं आएगा।
मकर (CAPRICORN) : कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। सगे-संबन्धियों से मेल-मिलाप के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से सुखद अनुभव प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी धार्मिक संस्था में दान-दक्षिणा करने से मन में शांति मिलेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बनी रहेगी। दोपहर के बाद दूर-दराज की यात्रा स्थगित कर दें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है, जिम्मेंदारियों का अच्छी तरह से निर्वाह करेंगे। कला एवं संगीत से जुड़े व्यक्ति सार्वजनिक मंच से पुरस्कृत हो सकते हैं।