आज का राशिफल (01 मार्च 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (01 मार्च 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिन्ता हो सकती है। सरकार से लाभ होने की संभावना है।
क्या करें – तांबे का एक चैकोर पीस अपनी पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
नये वाहन या किसी स्थायी संपत्ति की प्राप्ति का योग बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर खर्च होगा और लेकिन घर-परिवार में चिन्ता का वातावरण बन सकता है। स्त्री से पीड़ा रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में सकारत्मक परिवर्तन आयेगा।
क्या करें – अनार को मंदिर में अर्पित करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
संतान को कष्ट हो सकता है और स्वयं के स्वास्थ्य के मामले में भी परेशानी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में कुछ नई समास्याएं आ सकती है। सरकारी कार्य बाधा के साथ पूर्ण होने की उम्मीद रखी जा सकती है। शुभ चन्द्रमा से रोगों से छुटकारा मिलने की संभावना बनती है।
क्या करें -शनि के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
भाइयों के संबंध में मन में चिन्ता बनी रह सकती है। हालांकि व्यापार में कुछ ठीक रहेगा लेकिन काम में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। लोगांे की आशाओं पर खरे नहीं उतर सकेंगे। स्त्री पक्ष उत्तम रहेगा। घर में तनाव का वातावरण रहने से मन में खिन्नता रहेगी।
क्या करें – धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
सरकार से लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार पक्ष लाभदायी रहेगा। हालांकि यात्रा में कष्ट के योग हैं इसलिए लम्बी यात्राओं को टालने की कोशिश करें। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता का अहसास होगा।
क्या करें – अंक 1 की पाॅवर को बढ़ाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कामयाब नहीं होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनने की पूरी संभावना बन रही है, अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। व्यापार में परिश्रम का पूरा फल मिल जाने से प्रसन्नता से दिन व्यतीत होगा।
क्या करें – ग्रीन इंक का यूज करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
धार्मिक यात्रा के योग है। घर में भी किसी मांगलिक कार्य होने से व्यस्थता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता का योग भी बन रहा है। संतान पक्ष से चिन्ता हो सकती है। किसी नये भवन या भूमि की खरीद की योजना पर बात हो सकती है।
क्या करें – राशि रत्न धारण करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
परिजनों और मित्रों से अनबन के योग हैं। वाहन संचालन में सावधानी रखें। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में परिश्रम के अनुरूप लाभ मिल सकेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों को प्रसन्न कर पाने में सफल रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्यों में कुछ बाधा दिखाई देती है।
क्या करें – अनामिका अंगुली में मूंगा धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो स्थानान्तरण का योग बन सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन लाभ की स्थिति इसके बावजूद भी कमजोर बनी रह सकती है। व्यापारी वर्ग को आशानुरूप प्राप्ति में बाधा दिखाई देती है।
क्या करें – घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है। चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अच्छा समय है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा।
क्या करें – मध्यमा अंगुली में लोहे की मुद्रिका धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंगों में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें।
क्या करें – शनि के बीज मंत्रों के जाप करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
किसी बुरे समाचार की प्राप्ति से मानसिक परेशानी रहेगी। आपको लम्बी यात्राओं को टालना उचित रहेगा। यात्रा में कष्ट और दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। हालांकि व्यापार नौकरी में उन्नति के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा।
क्या करें – घर में यदि मकड़ी के जाले हैं तो, उन्हें हटाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।