हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लडक़ी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता अमित ने बताया कि शहर थानाक्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है कि हिसार के आजाद नगर का नवदीप उसकी नाबालिग बेटी को झांसा देकर अपने साथ एक होटल में ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
- नाबालिग बेटी को झांसा देकर अपने साथ एक होटल में ले गया
- पीड़िता की तबीयत खराब
- पुलिस ने जानकारी दी
परिवारवालों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बारे में तब पता चला जब दुष्कर्म के कारण पीड़िता की तबीयत खराब हो गई तथा पूछताछ करने पर उसने परिवारवालों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को महिला थाने की पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, धमकी देने, तथा पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



