मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कायों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है।क्या करें- लाल चंदन का तिलक लगाएं ।
वृषभ – (ई उ ए ओ द दी वू वे वो)
दोपहर बाद स्थिति में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। अच्छा हो कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान के केन्दित करें।किसी पर अंधविश्वास नही करें ।क्या करें- सफेद कपड़े पहने।
मिथुन – (क की मुघ ड़ छ के को ह)
पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। परस्पर तारतम्य नही होने से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा।क्या करें- हल्के हरे रंग का रूमाल साथ रखें।
कर्क – (ही हू हेहो डा डी डू डे डा)
खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है।क्या करें- नास्ते में दही का प्रयोग करें ।
सिंह – (म मी के मो टा टी टू ट)
वर्तमान में जो कुछ चल रहा है वही आपको आगे बेहतर परिणाम देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।क्या करें- सूर्य को अर्घ्य देना आरम्भ करें ।
कन्या – (टो पी पू प ष ण ठ पे पो)
आज अधिक जोखिम नही लेना ही उपयुक्त है। शांतचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें। अधिक प्राप्ति की आशा नही करें । परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है।क्या करें- सलाह से कार्य करें ।
तुला – (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
मनोबल बढा-चढा रहेगा। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके । परिजनों का सहयोग मिल सकता है।क्या करें- छोटी बांसुरी अपने बैग में रखें।
वृश्चिक – (लो ना नी ने नू या यी यू)
दोपहर बाद से अचानक समय आपके पक्ष का हो सकेगा। महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। धनागम को योग भी बना है।क्या करें- लाल चंदन का तिलक करें ।
धनु- (ये यो य मी मू धा फा ढा म)
कई दिनों से लटक रहा काम आज पूर्ण हो सकता है। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं । सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है।क्या करें- तीन के अंक को महत्व दें ।
मकर – (भो जा जी खो खू खे खो ग गी)
वाद-विवाद से बचने की कोश्शि करें । किसी को बहुत हल्के से नही लें । यह जरूरी नही है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो, अतः एक से अधिक विकल्प रखें।कुम्भ – (गु गे गो सा श स सू से सो द)
हालांकि चन्द्रमा अच्छे स्थान पर है लेकिन शनि के कारण आलस्य आप पर हावी रह सकता है। हालांकि दोपहर बाद अचानक कोई नई बात आपके पक्ष में आ सकती है।क्या करें- सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें ।
मीन – (दी दू दे दो चा ची झ त्र)
गोचर ग्रह बहुत ज्यादा अच्छे नही है। राहु के मंत्र का सात बार जाप करके घर से निकलें तो कुछ राहत का अनुभव करेंगे। यदि जरूरी नही हो तो यात्रा नही करनी चाहिए।क्या करें- पक्षियों का दाना दें ।
Astrologer Satyanarayan JangidMail id – astrojangid@gmail.com
आज का राशिफल (16 नवम्बर 2023)
Summary :
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कायों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है।क्या करें- लाल चंदन का तिलक लगाएं । वृषभ – (ई उ ए ओ द दी वू वे वो) दोपहर बाद स्थिति में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। अच्छा हो कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान के केन्दित करें।किसी पर अंधविश्वास नही करें ।क्या करें- सफेद कपड़े पहने। मिथुन – (क की मुघ ड़ छ के को ह) पारिवारिक दायित्वों…


Download Android App
Download iOS App



