आज का राशिफल (30 दिसम्बर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (30 दिसम्बर 2023)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 5

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
गोचर के कुछ बड़े ग्रह आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए जो चल रहा है उसे ही ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। इधर-उधर हाथ पैर मारना उचित नहीं होगा।
क्या करें – रात्रि में चन्द्र दर्शन

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 5

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
लोगों की राय आपके प्रति सकारात्मक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने का योग है। हालांकि खर्च की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।
क्या करें – चांदी का छल्ला अंगुठे में धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 4

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज बृहस्पति का नक्षत्र है जो कुछ हद तक आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। वैसे भी दूसरा चन्द्रमा धन के मामलों में बुरा नहीं है। इसलिए बहुत संभव है कि कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो। धन की सुविधा में भी वृद्धि हो सकती है।
क्या करें – ज्यादातर समय सफेद वस्त्र पहनें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 4

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
राशि पर चन्द्रमा है इसलिए पर्यटन की योजना या किसी धार्मिक स्थल पर जाने के बारे में बातचीत हो सकती है। धन का प्रवाह भी कुछ बेहतर होगा। बिजनेस यात्रा से भी लाभ होना संभावित है।
क्या करें – बच्चों को चॉकलेट दें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 5

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
खांसी और कफ की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहना ठीक होगा। कार्य स्थल पर सहयोगियों से मन-मुटाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप स्वयं को संभाल पाने में सफल रहेंगे।
क्या करें – विवादों से बचने की कोशिश करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 4

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
यात्रा के लिए, खासतौर पर बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। सूर्य को बलवान करें तो जीवन में बेहतर उपलब्धि पा सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
क्या करें – पीला धागा दायीं कलाई पर बांधें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 4

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
बहुत अच्छा हो कि महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निपटा लिया जाये। क्योंकि गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं। साझेदारी में भी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
क्या करें – खीर में मिश्री डाल कर मंदिर में दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 4
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
ले देकर काम निकालने की प्रवृति का आज कुछ लाभ मिल जायेगा। मित्रों का सहयोग मिल सकेगा। सरकार की किसी योजना आपके लिए हितकर हो सकती है इसलिए अपने प्रयास जारी रखें।
क्या करें – दूसरों की सलाह का महत्व दें तो लाभ होगा।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 4

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। सोच-समझकर वाहन चालन आपके हित में है। रिश्तेदारी में जाने से दैनिक कार्यों में बाधा आ सकती है।
क्या करें – श्रीविष्णु के प्रातः दर्शनों का लाभ लें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 4

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
दिन की शुरूआत बहुत बेहतर तरीके से होगी। लेकिन सोचे गये सभी कार्य हो पाने संभव नहीं है। सायं तक कार्यों के सिद्ध होने में गति आयेगी। परेशानी की कोई बात नहीं है। कुल मिलाकर लाभ में रहेंगे।
क्या करें – शनि देव के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 4

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
आज का दिन यह सोच कर निकाले कि जो कुछ करना वह सब कल ही हो पायेगा। किसी नये काम की शुरूआत के लिए आज का दिन ठीक नहीं होगा। बिजनेस यात्रा के लिए दिन खराब रहेगा।
क्या करें – गन्ने के रस से श्रीशिव का अभिषेक करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1 3

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। अविवाहितों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। कारोबारी यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
क्या करें – पीले फूल मंदिर में अर्पित करें।

– : Astrologer Satyanarayan Jangid
Email- astrojangid@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।