
दिए गए काम को पूरा करने में आप अपनी पूरी क्षमता लगा रहे हैं, काम का परिणाम भी शानदार रहेगा। कुछ दिनों से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं उससे सामना होने की संभावना है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।

आप अपने खान-पान की आदत में सुधार लाकर फिट रहने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को डिप्रेशन से बाहर आने के लिए आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। जिस काम को आप लम्बे समय से करते आए हैं अब आप के हाथ से फिसल सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।

जुआ खेलना आप के ऊपर भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बनी रहने से कई सारी मुश्किलें आसान हो जाने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर किसी मुद्दे पर गहरी समझ का अभाव आपको पानी में डुबो सकता है। कुछ भी नया शुरु करने से पहले सावधान रहें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।

जिंदगी के प्रति ठहराव वाला रवैया आपको कभी-कभी बैचेन कर सकता है। कार्यस्थल पर एकाग्रता का अभाव बना रहेगा, जिसकी वजह से आपकी छवि खराब होने के संकेत हैं। आपका शौक आपको किसी कठिन समय में संभाल सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।

प्रेमियों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के किसी निर्णय में शामिल किए जाने की संभावना है, आपका प्रयास घर में शांति बनाए रखने के लिए कारगर साबित होगा। आपकी उपस्थिति का कोई महत्व दे इसके लिए आपको अपने में काबिलियत लाने की जरूरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- हल्का नीला।

प्रेमी आपके साथ क्वालिटी समय बिताने वाले हैं, जिसकी वजह से आपका दिन खास बन जाएगा। अपने फ्रशटेशन को छुपाने की कोशिश करना उचित नहीं होगा वो किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाएगा। आपके विचार का असर आपके काम में झलकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सफेद।

अपने परिवार को बाहर कहीं घूमाने ले जा सकते हैं, जिसका वो दिल खोलकर मजा लेंगे। किसी दोस्त के उकसाने से आप फिटनेस को लेकर प्रयास कर सकते हैं। टीचर या सीनियर आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। सहकर्मी आपके लिए बहुत बड़ा मददगार साबित हो सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सुनहरा।

स्टॉक का काम करते हुए आपको बहुत सावधानी से चलने की जरुरत है। कोई कदम उठाने से पहले आपको उससे जुड़े जोखिम के ऊपर भी विचार करना चाहिए। आप अपने लक्ष्य की तरफ बढऩे के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार नजर आएंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ऑफव्हाइट।

व्यायाम का नया तरीका अपनाने से आपका तनाव दूर होने की संभावना है। अच्छे नेटवर्किंग की बदौलत आप अपने व्यापार के लिए कैपिटल जुटाने में सफल रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कुछ बुरे अनुभव से गुजरना पड़ सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फिरोजा।

किसी नए व्यापार के लिए बिना किसी खास प्रयास के पैसा जुटाने में सफल रहेंगे। किसी के साथ उसके व्यापार में जुड़ने से आपको इस क्षेत्र में बहुत अनुभव हासिल हो सकता है। यदि आप अपना काम सही प्रकार से करते रहे तो इच्छानुसार पोस्टिंग प्राप्त कर सकते है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।

आपकी सूझबूझ उसको प्रभावित करने में सफल रहेगी जिसे आप प्यार करते हैं। आपका मददगार रवैया घर के किसी बड़े के लिए बहुत बड़ा सहयोग साबित हो सकता है। कुशल प्रबंधन करने में आप माहिर हैं, कार्यस्थल की किसी समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का हरा।

परिवार के साथ लॉग ड्राइव पर जाना आपको किसी बड़ी चिंता से दूर रखेगा। जिन लोगों ने नई-नई नौकरी शुरू की है उनके लिए सब कुछ अच्छा चलता रहेगा। मार्केटिंग का काम करने वाले लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहने वाले है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।


Download Android App
Download iOS App



