मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
ब्रेक लेने के लिए छोटे ट्रिप्स पर जाएं। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग: गोल्डन
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
आपके दिन की सुहानी शुरूआत होगी। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। आज किसी से अपने दिल की बात कहेंगे।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग: लाइट ग्रे
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा करना फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। आपका पार्टनर आपको सरप्राइज देगा।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : ब्राउन
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
निवेश से काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। परिवार के लिए समय निकालेंगे। वर्कप्लेस में थोड़ी मुश्किलें आएंगी। पार्टनर से अपने मन की बात कहेंगे।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग : हल्का हरा
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
छोटी-छोटी बातें परेशान करेंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने फाइनेंस को मैनेज करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग : पीला
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
प्रोपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। स्थिति अनुसार खुद को ढालना जरूरी है। वर्कप्लेस में कुछ नई चुनौतियां आएंगी। छात्र पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करें। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग: सिल्वर
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आपके दिन की शुरुआत किसी बेचैनी से हो सकती है। काम को लेकर अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। जो निवेश किया है, उसका रिटर्न मिलेगा। ट्रैवलिंग पर जाते वक्त सावधान जरूर रहें। पार्टनर के साथ बहस करने से बचें।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग : लाल
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
हेल्दी फूड खाने से सेहत अच्छी रहेगी। अच्छा काम करने के लिए अवॉर्ड मिलेगा। आज के दिन फालतू खर्च करने से बचें। फैमिली आपको आज स्पेशल फील कराएगी। जल्द ही आपको अपना जीवनसाथी मिलेगा।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग: क्रीम
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अब अपनी पुरानी बीमारी से उबरेंगे। वर्कप्लेस में काम का दबाव रहेगा। प्रोपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। शांत मन से परिवार के मसले सुलझाएं। साथी को स्पेशल फील कराना न भूलें।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग: मैरून
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। वर्कप्लेस में बॉस का साथ मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। आसपास के लोगों से बहस करने से बचें। साथी की परेशानी में उनका साथ दें।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग: रॉयल ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
आराम करने से सेहत सही रहेगी। काम से कुछ दिनों की छुट्टी ले लें। प्रोपर्टी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा करने से एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ शानदार समय बीतेगा।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : नारंगी
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज आप सक्रिय और प्रेरित रहेंगे। काम का दबाव आप पर बना रहेगा। परिवार की शिकायतों पर ध्यान दें। अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण में रखें। समय-समय पर साथी से प्यार जताते रहें।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: गोल्डन


Download Android App
Download iOS App



