कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा को लेकर दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर निराश है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस आर्थिक समीक्षा में क्षेत्रावार विकास को लेकर कोई अनुमान नहीं है।’’
उन्होंने दावा किया कि आर्थिक समीक्षा से स्पष्ट है कि धीमी विकास दर, राजस्व में गिरावट, वित्तीय घाटे के लक्ष्य से कोई समझौता किए बिना संसाधन हासिल करने और चालू खाते पर तेल के कीमतों के असर की बात करें तो इनमें कुछ भी सकारात्मक और उत्साहजनक नहीं है। चिदंबरम ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि आर्थिक समीक्षा के जरिए सरकार यही बोल रही है कि वह अर्थव्यवस्था को लेकर निराश है।


Download Android App
Download iOS App



