भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल के गठन के बाद पार्टी नया मिशन शुरू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन के बाद नया मिशन शुरू करेंगे।
कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा, “हमारी कोई इच्छा सरकार गिराने की नहीं है, पर कांग्रेस के विधायकों में भी इस प्रकार की अनिश्चितता है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों का अपने नेतृत्व पर अविश्वास है और उनकी गुटबाजी से वो खुद ही दुखी हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व बहुत अच्छा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को गिराने की हमारी इच्छा नहीं है लेकिन कांग्रेस की सरकार अपने कर्मो से और उनके कारणों से गिर रही है।
जयपुर में भाजपा मुख्यालय में विजयवर्गीय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।


Download Android App
Download iOS App



