समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ रायबरेली जाते हुए हुआ हादसा गम्भीर घटना है, जिसके पीछे उसकी हत्या की आशंका भी हो सकती है।
श्री यादव ने रविवार रात यहां जारी बयान में कहा कि रेप पीड़िता अपने चाचा से मिलने अपनी माँ, चाची और वकील के साथ कार से रायबरेली जा रही थी। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी जिसमे उनकी माँ और चाची की मृत्यु हो गई जबकि रेप पीड़िता और वकील को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रेप पीड़िता के साथ घाटी घटना की जाँच सी.बी.आई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा इस घटना से भाजापा का विधाययक सम्बद्ध है और प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगातया कि प्रदेश में जंगल राज है और अपराधी बे़खौ़फ हैं। घटना की सीबीआई की जाँच से ही हादसे पर से पर्दा उठ सकेगा।
इस बीच सपा के सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव ‘‘साजन’’ और उदय वीर सिंह (सभी विधान परिषद, के सदस्य) ने ट्रामा सेण्टर जा कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया किघायलों के इलाज का पूरा खर्च समाजवादी पार्टी वहन करेगी।


Download Android App
Download iOS App



