कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने के निर्देश से नाराज मुख्यमंत्री ने इस पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सत्तारूढ़ जनता दल – सेकुलर के प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा, “गुरुवार को राज्यपाल द्वारा शुक्रवार को 1.30 बजे तक बहुमत सिद्ध करने के निर्देश पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के अधिवक्ता शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।”
कर्नाटक विधानसभा में नहीं हो सका विश्वास मत पर फैसला, सदन के अंदर BJP का धरना
सत्तारूढ़ कांग्रेस और जनता दल-सेकुलर (जद-एस) गठबंधन भी राज्यपाल के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर करेगा क्योंकि मुख्यमंत्री गुरुवार को ही सदन में विश्वास मत पेश कर चुके हैं और बहुमत सिद्ध करने के लिए बहस शुरू कर चुके हैं। बाबू ने कहा, “राज्यपाल विधानसभा की कार्यवाही में दखल दे रहे हैं, जो संविधान के प्रावधानों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है।”


Download Android App
Download iOS App



