तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 4 राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ नहीं, बल्कि देश में ‘एक पार्टी’ ही चाहती है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘2019 के जनादेश के बाद भाजपा को यह अहसास होना चाहिए कि भारत की जनता ने उसे संवैधानिक मूल्यों और तानेबाने को बरकरार रखने की जिम्मेदारी दी है। बहरहाल, पिछले पांच वर्षों में उसका व्यवहार इसके बिल्कुल उलट हो गया।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘ताजा उदाहरण है कि भाजपा ने तेदेपा के कई सांसदों को तोड़कर अपने साथ मिलाया है। यह तोड़फोड़ करके राज्यसभा में बहुमत हासिल करने का प्रयास है।’’
सुरजेवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ नहीं, बल्कि देश में ‘एक पार्टी’ ही चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



