कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने राज्य के यादगीर जिले में डीसीसी बैंक की गलती की वजह से बहु-चर्चित रिण माफी योजना के लाभ से वंचित किसानों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की नई कृषि रिण योजना की शुक्रवार को घाषणा की।
श्री कुमारस्वामी ने यहां शुक्रवार को अपने ‘विलेज स्टे’ कार्यक्रम के दौरान जनता दर्शन का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका ‘विलेज स्टे’ कार्यक्रम कोई फ्लॉप शो नहीं बल्कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपने से प्रेरित है।
मुख्यमंत्री ने यादगीर जिला अस्पताल को 100 बेड से 300 बेड का बनाने और एक इंटेन्सिव केयर यूनिट की शुरूआत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपये के निवेश से एक मेडिकल कॉलेज को खोलने का भी प्रस्ताव है।
श्री कुमारस्वामी ने कहा कि ‘जलधारा’ योजना के तहत यादगीर के प्रत्येक गांव को पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक कल्याण विभाग ने भी कई कल्याणकारी योजनाओं और सभी मौसम के लिए सड़क संपर्क के लिए 1.50 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को लालच देकर गठबंधन सरकार को गिराने की अपनी कोशिश में कामयाब नहीं होगी क्योंकि हमारी सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की मौजूदा योजनाओं पर समझौता किये बिना कई कल्याणकारी योजनाएं दी हैं। हम इसे अगले चार साल भी जारी रखेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



