भाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा को धनबल से प्रायोजित बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर सकता है।
संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को केंद्र द्वारा खत्म किए जाने के तुरंत बाद एनएसए डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का दौरा किया। वह बुधवार को फुटपाथ पर स्थानीय लोगों के साथ भोजन करते हुए दिखे जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
SC का अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ चुनौती पर जल्द सुनवाई से इनकार
आजाद ने डोभाल के कश्मीर दौरे पर कहा, ‘‘ पैसे देकर आप किसी को भी साथ ला सकते हो।’’ इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह के बयान की उम्मीद पाकिस्तानियों से की जाती है, न कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से। हुसैन ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘ गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं…. जब एनएसए राज्य का दौरा करते हैं, इलाके के लोगों से मिलते हैं साथ खाना खाते हैं, तो कांग्रेस कहती है कि हमने उन्हें पैसा दिया है।’’ उन्होंने कहा ‘‘ इस तरह के आरोप पाकिस्तान के लोग लगाते हैं। इसकी उम्मीद कांग्रेस जैसी देश की सबसे बड़ी पार्टी से नहीं की जाती। आप कैसे ऐसे आरोप लगा सकते हैं? इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर करेगा। उन्हें (आजाद को) तुंरत इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। ’’


Download Android App
Download iOS App



