देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार मध्य रात्रि के बाद आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चन्द्रग्रहण रात करीब एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा।
आज मध्यरात्रि तीन बजकर एक मिनट पर सबसे बड़े आकार में दिखाई देगा जिसमें चन्द्रमा का 65 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में होगा। ग्रहण के दौरान चन्द्रमा का रंग गहरा हो जायेगा। यह सुबह चार बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार ग्रहण के दौरान चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और यह तीन बजकर एक मिनट पर सबसे बड़ आकार में दिखेगा।
इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा।
इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण दो घंटा 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भारत में अगला चंद, ग्रहण 26 मई, 2021 को दिखाई देगा।


Download Android App
Download iOS App



