कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के एन त्रिपाठी ने राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को प्रमुख राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलायी है। राज भवन के सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी ने बंगाल के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को एक पत्र भेजकर उनसे राजभवन में शाम चार बजे सर्वदलीय बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
इस पहल का स्वागत करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार को यह पहल करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम फैसले का स्वागत करते हैं।
बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन , पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हमें त्रिपाठी का पत्र मिला। हम कल की बैठक में शामिल होंगे।’’ बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि उसे अभी कोई पत्र नहीं मिला है। एक वरिष्ठ टीएमसी नेता ने कहा, ‘‘एक बार जब हमें पत्र मिल जाएगा तो हम इस पर फैसला लेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



