पश्चिम बंगाल : नॉर्थ 24 परगना में TMC नेता की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पर लगाया आरोप

Summary :

टीएमसी ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं बर्दवान में भी कल शाम को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही, आये दिन वह से कोई न कोई हिंसा की घटना सामने आती रहती है। हाल में ही नॉर्थ 24 परगना के दमदम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। टीएमसी नेता की पहचान निर्मल कुंडू के तौर पर हुई है। 
पुलिस के अनुसार तीन बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने निर्मल को सिर पर करीब से गोली मारी। परिजनों के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
टीएमसी ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं बर्दवान में भी कल शाम को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ के लोगों ने कई घरों और दुकानों में आग लगी दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी 30 मई को बर्दवान जिले में बीजेपी के एक कार्यकर्ता सुशील मंडल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके लिए बीजेपी ने टीएमसी को जिम्मेदार बताया था।

Desk Team