बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी आगामी फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिशा ने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बागी 2 से कदम रखा है। फिल्म भारत में दिशा पाटनी के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में दिशा ने सलमान खान के साथ भविष्य में काम करने से मना कर दिया है। अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि दिशा पाटनी फ्यूचर में सलमान के साथ काम क्यों नहीं करना चाहती हैं।

इस वजह से भविष्य में सलमान के साथ काम नहीं करेंगी दिशा
एक वेबसाइट पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए दिशा पाटनी ने कहा, इस फिल्म में मेरी भूमिका के लिए अली सर ने मुझे बुलाया, इस फिल्म में मेरा किरदार स्पेशल अपीयरेंस से ज्यादा था। मैंने अपने किरदार के बारे में सुना और साथ ही सलमान सर के साथ यह किरदार था तो मैंने हां कर दिया। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता कि आगे कभी भी सलमान सर के साथ मुझे काम करने का मौका मिलेगा या नहीं। इतना ही नहीं मुझे स्क्रिप्ट सुनाते हुए अली सर ने भी यह बात मुझे कही थी।

दिशा पाटनी से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताते हुए कहा, जाहिर है, हमारे बीच उम्र का अंतर है और यही वजह भी है। भारत फिल्म के उस हिस्से में सलमान सर युवा का किरदार निभा रहे हैं। तो वह सही लगा है। सलमान सर बहुत अद्भुत इंसान है और साथ ही मेहनती है। सलमान सर से मुझे इस दौरान बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। भारत फिल्म में मेरे लिए स्पेशल इसलिए भी रही है क्योंकि ऐसी फिल्म मैंने पहले नहीं की है। यही वजह है कि सलमान के साथ उन्हें दूसरा मौका नहीं मिल सकता।

सलमान खान के साथ काम करके दिशा पाटनी बहुत ही खुश हैं। दिशा ने आगे बात करते हुए कहा, लोग मुझे और सलमान खान को साथ में देख रहे हैं इससे मुझे बहुत खुशी मिल रही है। सलमान सर और मेरे बीच बहुत अच्छी कैमिस्ट्री है। मैंने कभी नहीं उम्मीद की थी कि मैंने सलमान खान के साथ एक दिन काम करूंगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ मेरा सॉन्ग है और इसके लिए बहुत लकी हूं। अली सर और कोरिग्राफर को धन्यवाद।

इस फिल्म में दिशा पाटनी, सलमान खान, कैटरीना कैफ और तब्बू के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म भारत को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।


Download Android App
Download iOS App



