नई दिल्ली : राउज एवेन्यू कोर्ट में बीजेपी नेेेता विजेंद्र गुप्ता ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। केजरीवाल ने गुप्ता पर उनकी हत्या की साजिश रचने वालों में शामिल होने का आरोप लगाया था।
सिसोदिया ने पलटवार करते हुए सीएम का समर्थन किया था। कोर्ट इस मामले में 6 जून को सुनवाई करेगा। विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया को एक सप्ताह पहले कानूनी नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने के लिए कहा था। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि मैंने उनके (केजरीवाल और सिसोदिया के) खिलाफ पटियाला हाउस अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। क्योंकि उन्होंने मेरे कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल उनकी हत्या की कथित साजिश में उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली सीएम ने एक पंजाबी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जिस तरह से इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी, ठीक उसी तरह बीजेपी भी उनके (केजरीवाल के) अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के जरिए उनकी हत्या कराना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



