ईद पर सैलानियों को तोहफा, ताजमहल में तीन घंटे तक फ्री मिलेगी एंट्री

Summary :

एएसआई एक्ट के तहत यह आदेश इस बात को मद्देनजर रखते हुए जारी किया गया है क्योंकि ईद पर ताज महल प्रांगण में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है।

ईद के मौके पर जहां पुरे देशभर में लोग जश्न मना रहे है। ऐसे में हर राज्य के बाजारों में अथवा मस्जिदों के बाहर रौनक देखने को मिल रही है। वही, ईद के इस अवसर पर पर्यटकों को भी खास तोहफा मिलने जा रहा है। 
जी हां, आगरा के बाजारों में जहां हर तरफ रौनक बिखरी है, वही दूसरी ओर ईद पर ताज महल के दीदार में सैलानियों को तीन घंटे फ्री एंट्री मिलेगी। जी हां, आज उन्हें इसके लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एएसआई एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया गया है।  
दरअसल, यह आदेश इस बात को मद्देनजर रखते हुए जारी किया गया है क्योंकि ईद पर ताज महल प्रांगण में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है, जिसकी वजह से इस दिन सुबह 7 से 10 बजे तक ताज महल में फ्री एंट्री की जा सकेगी। एएसआई अधीक्षक पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि इस दौरान ताज महल के टिकट काउंटर बंद रहेंगे। 

कल रात हुआ था चांद का दीदार 
कल यानि मंगलवार को ईद के चांद का दीदार करने के लिए लोग रोजा इफ्तार करने और मगरिब (शाम) की नमाज पढ़ने के बाद छतों पर चढ़ गए और आसमान की ओर टकटकी लगाकर चांद को देखने लगे।
हालांकि, चांद दिल्ली में तो नहीं दिखा लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके दीदार हो गए, जिसके बाद पूरे देश में ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान कर दिया गया। वही, ईद का चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। 

Desk Team