भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार अपराह्न यहां शमशाबाद के पास एक समारोह में देशव्यापा पार्टी सदस्यता नामांकन कार्यक्रम शुरू किया। पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर उन्होंने रंगारेड्डी जिले में ममकदिपल्ली गांव में रंगानायकुला थंडा निवासी एक आदिवासी महिला सोनी नायक को पार्टी का सदस्यता कार्ड सौंपा।
पार्टी सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के. लक्ष्मण सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए। श्री शाह ने बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और रणनीति अपनाने की बात कही।
आज से अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में पार्टी के शीर्ष नेता राज्य के सभी 33 जिलों की यात्रा पर जायेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी क्षेत्रों में लोग भाजपा में शामिल हो सकें। पार्टी ने एक ओर दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और किसानों का ध्यान केंद्रित करने और पार्टी की सदस्यता लेने के लिए 12 लाख सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया है।


Download Android App
Download iOS App



