कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से चिंताजनक खबरें आ रही हैं और वहां के हालात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को पूरी पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से बाहर आकर गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से जो खबरें आ रही हैं वो चिंताजनक हैं।
खबरें आ रही हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात खराब हो गए हैं। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि जम्मू-कश्मीर में हालात क्या है? उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ देश को इस बारे में बताना चाहिए। ’’
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने का कदम उठाया है ।


Download Android App
Download iOS App



