राज्यसभा में सपा सदस्य जया बच्चन ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और लैंगिक असमानता पर चिंता जाहिर करते हुए बुधवार को सरकार से इस संबंध में समुचित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। जया ने राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा ‘‘पहली बार आम चुनाव में इतनी अधिक संख्या में महिलाएं जीती हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि आज भी लिंग भेद और आधी आबादी के साथ दुर्व्यवहार जारी है।’’
उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत मिले आंकड़ों तथा राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा ‘‘शर्म की बात है कि बच्चियों के साथ भी दुर्व्यवहार हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा थम नहीं रही है। ’’ जया ने सरकार से इस संबंध में समुचित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
UP में अपराधियों की करतूत चरम पर, सरकार सवालों पर दे रही है झूठे जवाब : प्रियंका गांधी
उन्होंने यह भी कहा कहा, ‘‘बार बार मैं यह मुद्दा उठाती हूं और मेरी यह प्रतिज्ञा है कि जब तक समाधान नहीं मिलेगा, परिणाम नहीं मिलेंगे, तब तक लगातार बोलती रहूंगी।’’ जब सपा सदस्य ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध का जिक्र किया तब सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि राज्य के मुद्दे न उठाएं बल्कि समस्या के समाधान पर बात करें। विभिन्न दलों के सदस्यों ने जया के मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।


Download Android App
Download iOS App



