राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल दिवस पर शहीदों को किया नमन

Summary :

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा है कि हम उनके आजीवन रिणी रहेंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा है कि हम उनके आजीवन रिणी रहेंगे। 
श्री कोविंद इस मौके पर द्रास स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जायेगें। राष्ट्रपति ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाने से पहले शुक्रवार को ट्वीटर पर लिखा ‘कारगिल विजय दिवस’ हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में कारगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है। हम इस अवसर पर, भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य और शौर्य को नमन करते हैं हम सभी शहीदों के प्रति आजीवन रिणी रहेंगे। जय हिंद।

वही ,  कारगिल विजय दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को नमन करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद!

Shera Rajput