उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस के पलटने से 12 यात्री घायल हो गये।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से कानपुर आ रही आजदनगर डिपो की बस कन्नौज-कानपुर मार्ग पर सुबह करीब सवा पांच बजे मडपुरा पुलिस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बस पर सवार 12 यात्री घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह हादस हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


Download Android App
Download iOS App



