संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने 17 जून से आरंभ हो रहे संसदीय सत्र पर चर्चा की। 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 26 जुलाई को समाप्त होगा और बजट पांच जुलाई को पेश होगा।
सूत्रों ने बताया कि जोशी का सोनिया गांधी के आवास पर जाना विपक्ष से तालमेल बैठाने की सरकार की कवायद का हिस्सा है। यह बैठक करीब 15 मिनट चली। जोशी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में द्रमुक के नेता टी आर बालू से भी मुलाकात की।

सरकार बजट पेश करने के अलावा तीन तलाक पर प्रतिबंध समेत 10 नए अध्यादेशों को कानून में बदलने की योजना भी बना रही है। पहले दो दिन नए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को 20 जून को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



