मुंबई : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने कहा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से होगा।
पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ऐसे समय में यह बात कही, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ऐसे समय में यह बात कही, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
पार्टी ने कहा कि यह सही है कि राज्य में उसका भाजपा के साथ गठबंधन है पर उसका एक स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व है।
मुखपत्र में कहा गया है कि पार्टी दृढ़प्रतिज्ञ है कि अगली विधानसभा को ‘भगवा’ रंग में रंगा जाए और अगले साल होने वाले 54वें स्थापना दिवस पर उसके मंच पर पार्टी का ही मुख्यमंत्री दिखाई दे।


Download Android App
Download iOS App



