कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिये गये, जिसमें 10 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल किये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ये दसों अभ्यर्थी प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं, जिनमें से छह आईआईटी और दो एनआईटी के छात्र रह चुके हैं।
इनमें से चार अभ्यर्थी महाराष्ट्र से और अन्य झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
आईआईएम और 100 से अधिक गैर-आईआईएम संस्थानों के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2019 की परीक्षा में पिछले 10 साल में सबसे अधिक संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए।
कुल 21 परीक्षार्थीयों ने 99.9 पर्सेंटाइल हासिल किये हैं, जिनमें से 19 तकनीकी पृष्ठभूमि के हैं। इस परीक्षा में कुल 1.34 लाख पुरुष, 75,000 महिला अभ्यर्थी और पांच ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



