PM मोदी सरकार के 11 वर्ष, विकसित भारत का अमृत काल

Summary :

25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका

केंद्र सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी सरकार ने 11 वर्षों में करोड़ों परिवारों को पहली बार बुनियादी सुविधाएं दी है। पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी परिवर्तनकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। 11 वर्षों में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजना और कदम उठाए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण के प्रति एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। देश परिवर्तनकारी और समावेशी शासन के 11 वर्ष पूर्ण कर रहा है। साथ ही सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेश पर केंद्र सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि 2025 में PM मोदी के 11 वर्ष पूरे हो रहे है। इस दौरान कई योजना को शुरू किया गया है। पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी परिवर्तनकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, जिससे आवास, भोजन पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार हुआ है।

सरकार के बड़े काम

मोदी सरकार ने 11 वर्षों में करोड़ों परिवारों को पहली बार बुनियादी सुविधाएं दी है और आंकड़े दर्शाते है कि सरकार ने गरीबों के कल्याण के महत्वपूर्ण कदम उठाए है।

55.22 करोड़ जन-धन खाते खोले गए।

51 करोड़ से अधिक लोग प्रधानमंत्री बीमा योजना में शामिल हुए है।

23.64 करोड़ लोगों को जीवन बीमा योजना का लाभ मिला।

77 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए गए।

4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले।

10.33 करोड़ से अधिक उज्जवला योजना LPG कनेक्शन किए गए।

किसानों के हित में बड़े काम

किसानों के हित में सरकार के बड़े काम

किसान, खेती और इससे जुड़ी गतिविधियां भारत के अर्थव्यवस्था का प्रमुख घटक रही है। मोदी सरकार ने 11 वर्षों में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजना और कदम उठाए है।

कृषि बजट के आंवटन में 5 गुना बढ़ोतरी की गई। बता दें कि 2014 में यह बजट 27,663 करोड़ रुपये था और 2014 के बाद यह बजट 1,37,757 करोड़ रुपये है।

फसलों के MSP भुगतान में बढ़ोतरी की गई है।

किसानों की आय के साधन बढ़ाए गए है।

सहकारिता समावेशी विकास को बढ़ावा दिया गया।

भारत विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना चला रहा है जिसका उद्देश्य किसानों की बिचौलियों पर निर्भरता कम हो गई है।

नारी शक्ति को मिला बल

भारत देश का विकास देश की महिलाओं के विकास के साथ अटूट रुप से जुड़ा हुआ है। इसी विकास को आगे बढ़ाने के लिए PM मोदी ने 11 वर्षो में नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखा है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 6 करोड़ से अधिक निशुल्क प्रसवपूर्व जांच की गई।

4.2 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए।

जन औषधि केंद्रों में मात्र 1रुपये में 77 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए गए है।

10.33 करोड़ से अधिक धुआं मुक्त रसोई बनाई गई है।

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प।

PM मोदी जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन में जोड़ेंगे नया अध्याय: अश्विनी वैष्णव

विदेश नीती और राष्ट्र सुरक्षा

पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एक गतिशील और परिवर्तन आधारित विदेश नीती की परिकल्पना की है। PM मोदी का कहना है कि यह नया भारत है भारत युद्ध के मैदान में दुश्मनों को कुचलना जानता है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने एक नए भारत प्रदर्शित किया। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए कई स्वदेशी हथियार इस्तेमाल किये गए थे।

23 हजार भारतीयों की युक्रेन से सुरक्षित वतन वापसी।

रक्षा निर्यात 2014 के बाद 34 गुना बढ़ा।

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 3 हजार से अधिक भारतीयों को भारत लाया गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।