अहमदाबाद : गुजरात और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्तों (एटीएस) ने एक संयुक्त अभियान में कच्छ जिले से दो लोगों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के संदेह में हिरासत में लिया है।
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश एटीएस की सूचना के आधार पर गुजरात के कच्छ जिले के विभिन्न भागों से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जिला पाकिस्तान की सीमा से लगता है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमें संदेह है कि वे जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं और सशस्त्र बलों से संबंधित संवेदनशील सूचना आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) को उपलब्ध कराते हैं।’’
उत्तर प्रदेश एटीएस ने सैन्य इकाइयों को निशाना बनाने वाले एक जासूसी रैकेट का भंड़ाफोड़ करने का पिछले वर्ष दावा किया था और 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



