14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद की ओर से फिदायिन हमला किया गया था। इस अत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसी को लेकर हिंदुस्तानी आज भी उतने की आक्रोशित है जितने की पांच दिन पहले थे। लेकिन इस बीच शहीदों के परिजनों का दुख हम सभी के सामने है। सरकार से लेकर आम आदमी तक हर कोई इन वीरो के परिवार वालों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है।
इस शख्स ने फेसबुक के जरिए फंड रेजिंग किया
बता दें कि भारत सरकार ने इन वीरो के नाम से परिजनों के परिवार के लिए फंड रेजिंग की शुरूआत की है। वहीं इसी बीच विवेक पटेल नाम के एक व्यक्ति जो अमेरिका में रहते हैं जिनकी उम्र 26 साल है। उन्होंने फेसबुक के जरिए शहीदों के परिवार वालो के लिए फंड रेजिंग की शुरूआत करी है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्होंने सिर्फ 6 दिन में 6 करोड़ रुपए जुटाए हैं और यह अपने इस काम को करने में सफल भी हो गए हैं।
बता दें कि विवेक ने 15 फरवरी के दिन इस अच्छे काम की शुरूआत की थी। जब वह अमेरिकी डेबिट और के्रडिट कार्ड के जरिए भारत के वीरो के लिए सहयोग नहीं कर पाए तो उन्होंने फेसबुक का सहारा लिया। उनका शुरुआती लक्ष्य 3.5 करोड़ रुपये यानी $500,000 जमा करना था। लेकिन फेसबुक पर खबर लिखे जाने तक 22,585 लोगों ने आगे बढ़कर विवेक की पहल में उनका साथ दिया। 6 दिनों में इन लोगों ने $864,946 यानी 6,15,27,933 रुपये जमा कर लिए।
विवेक ने बताया कि उन्हें दुनिया के कई अन्य देशों से लोगों के फोन आ रहे हैं। वहीं एक स्थानीय रेडियो ने भी इस फंड रेजिंग के जरिए अपनी अपना हिस्सा दिया। वहीं कुछ लोगों ने जब विवके से सवाल किए कि वह इस रकम को शहीदो के परिजनों तक कैसे पहुंचाएंगे तो उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों की कई सारे सवालों का हल किया और उनकी बात का जवाब दिया।
यहां देखें फेसबुक पोस्ट:https://www.facebook.com/donate/1059957640856034/1061180077400457/
शहीदों के लिए जितना करें वह भी कम है
विवेक सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक से लगातार इस मामले में लोगों को अपडेट कर रहे हैं। विवेक का कहना है कि हम किसी भी तरह से भारत सकार के किसी भी काम करने वाले व्यक्ति को यह फंड ट्रांसफर कर देंगे। विवेक ने आगे यह भी कहा कि शहीदों के परिवार वालों के लिए जितना किया जाए वह कम है।


Download Android App
Download iOS App









