दिल्ली और राजस्थान के अपने आश्रमों में एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज ने तीन लोगों पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने तीनो को समन जारी किया है । इस मामले में कल पुलिस ने उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
दाती महाराज ने दावा किया कि आश्रम से जुड़े तीन लोगों ने उन्हें मामले में फंसाया है। अपराध शाखा ने सोमवार को इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है जबकि दाती महाराज को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है । अधिकारी ने बताया कि पुलिस दाती महाराज का पुरूषत्व जांच भी करा सकती है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



