देश में पिछले 24 घंटे में 32 हजार नए कोरोना मामलों की पुष्टि, 402 लोगों ने गंवाई जान

Summary :

देश में कोरोना से 1.41 लाख से अधिक लोगाें की मौतें हुई हैं और कुल 14.8 करोड़ कोरोना जांच की जा चुकी है। कोरोना से अब तक 92,15,581 मरीज ठीक हो गए हैं और पिछले 24 घंटों में 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

देश में अब तक काेरोना के 97 लाख 35 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और इस समय मात्र 3.78 लाख सक्रिय मामले हैं। अभी तक देश में कोरोना से 1.41 लाख से अधिक लोगाें की मौतें हुई हैं और कुल 14.8 करोड़ कोरोना जांच की जा चुकी है। कोरोना से अब तक 92,15,581 मरीज ठीक हो गए हैं और पिछले 24 घंटों में 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,080 नए मामले सामने आए और 36,635 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में प्रति दस लाख की आबादी में कोरोना के मामलों की संख्या 97.03 है और इसी तरह कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 102 प्रति दस लाख है। देश में प्रति दस लाख की आबादी में किए जाने वाले परीक्षणों की संख्या 107836 है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना पाजिटविटी दर कुल मिलाकर 6.5 प्रतिशत है और पिछले हफ्ते यह दर 3.2 प्रतिशत रही थी।
देश में कोरोना से होने वाली मौतों की दर कुल मिलाकर 1.45 प्रतिशत दर्ज की गई है और पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 1.3 प्रतिशत दर्ज किया गया था। देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई और अब यह आंकडा प्रतिदिन 400 से नीचे आ गया है। देश में कोरोना से होने वाली 87 प्रतिशत मौतें 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग में हुई है और 50 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष और अधिक आयु के लोगों में दर्ज की गई है।
देश में इस समय कुल मिलाकर नौ कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है जिनमें से तीन पूर्व क्लीनिकल चरण में हैं और छह क्लीनिकल चरण में हैं तथा इनमें से कुछ को अगले महीनों में लाइसेंस मिल सकता है। वहीं कोरोना वैक्सीन के दो से तीन डोज की आवश्यकता है और इसे लगाने के बाद भी सावधानी बरती जानी जरूरी है।

TOP 5 NEWS 09 DECEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Desk Team