AP एक्सप्रेस के 4 ‌‌डिब्बों में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Summary :

NULL

नई दिल्ली: हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में ग्वालियर के बिरलानगर स्टेशन के पास सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग चार डिब्बों में आग लगी थी। मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग बाकी डिब्बों तक ना पहुंचे इसके लिए जल रहे डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

हालांकि अभी तक आग लगने की घटना के बारे में कुछ भी साफ पता नहीं चल पाया है। आग की घटना से  यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन के पास B-6 और B-7 कोच में लगी। गनीमत है किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बिरला नगर स्टेशन पार कर रही थी तभी उसमें आग लग गई।फिलहाल ट्रेन के बाकी डिब्बों को स्टेशन पर वापस लाया गया है। आग लगने से दिल्ली-मुंबई रूट प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि ये ट्रेन सुबह 6.25 को नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होती है और अगले दिन शाम को 5.30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचती है।​

रेलवे के अनुसार, आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है।

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

 

Desk Team