‘मथुरा, वाराणसी में मंदिर बनाने के लिए 400 सीटों की जरूरत’: हिमंत बिस्वा सरमा

Summary :

लोकसभा चुनाव के बीच कई पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब भाजपा को 300 सीटें मिलीं, तो उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाया और अगर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटें प्राप्त हुईं तो मथुरा में कृष्णजन्मभूमि स्थान पर और वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) को भारत में शामिल किया जाएगा। हिमंत सरमा ने कहा भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे उन्होंने…

लोकसभा चुनाव के बीच कई पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब भाजपा को 300 सीटें मिलीं, तो उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाया और अगर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटें प्राप्त हुईं तो मथुरा में कृष्णजन्मभूमि स्थान पर और वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) को भारत में शामिल किया जाएगा।

  • हिमंत सरमा ने कहा भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे
  • उन्होंने कहा कि PoK को भारत में शामिल किया जाएगा
  • कांग्रेस के शासनकाल में PoK को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं होती थी- हिमंत सरमा

PoK को भारत में करेंगे शामिल- हिमंत बिस्वा

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं होती थी। उन्होंने कहा “जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तो हमें बताया गया था कि एक कश्मीर भारत में है और दूसरा पाकिस्तान में। हमारी संसद में कभी इस पर चर्चा नहीं हुई कि पाकिस्तान ने ‘कब्जे वाले कश्मीर’ पर कब्जा कर लिया है, यह वास्तव में हमारा है। अभी, आंदोलन हो रहा है पीओके में हर दिन लोग भारतीय तिरंगे को हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर मोदी जी को 400 सीटें मिलती हैं, तो पीओके भी भारत का हो जाएगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है।

BJP आरक्षण को मजबूती देने के लिए काम कर रही- हिमंत बिस्वा

असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी 10 साल से सत्ता में है। हमारी सरकार आरक्षण को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जो उन्होंने शुरू भी कर दिया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News