बीते 24 घंटो के दौरान कोरोना के 45,231 नए मामलों की पुष्टि और 496 लोगों की मौत

Summary :

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45,231 मामलों की पुष्टि हुई है और 496 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार तेज है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45,231 मामलों की पुष्टि हुई है और 496 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को 82 लाख के पार चले गए। वहीं 75.44 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई। 
आंकड़ों के अनुसार देश में 75,44,798 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है। 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक नवम्बर तक कुल 11,07,43,103 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,55,800 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया। 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव प्रचार में सभी दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

Desk Team