समुद्री सीमा की सुरक्षा से जुड़े तट रक्षक बल का आज 45वां स्थापना दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर भारतीय तटरक्षक के स्थापना दिवस पर बल को बधाई दी और कहा कि वह साहसपूर्ण तरीके से देश के समुद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय तट रक्षक के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी ओर से बधाई। हमारा तटरक्षक साहसपूर्ण तरीके से यह सुनिश्चित कर रहा है कि हमारे समुद्र सुरक्षित रहें। हमें उनकी पेशेवर कार्यशैली तथा परिपूर्ण सेवा पर गर्व है।’’
On the Foundation Day of the Indian Coast Guard, my greetings to all their personnel and their families. Our Coast Guard is courageously ensuring our seas are safe. We are proud of their professionalism and impeccable service. @IndiaCoastGuard
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2021
तटरक्षक बल की शुरुआत 1978 में महज सात पोतों के साथ हुई थी और अब यह 156 पोतों और 62 विमानों के बेड़े के साथ बहुत शक्तिशाली बल के रूप में विकसित हो चुका है। वर्ष 2025 तक बल के बेड़े में 200 पोतों एवं 80 विमानों के लक्ष्य को प्राप्त करने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



