असम सरकार व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए गुवाहाटी में 65 मंजिला ट्विन ( जुड़वा) टावर के निर्माण और उसमें विश्व व्यापार केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है। यह परियोजना राज्य को दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ व्यापार और व्यवसाय के द्वार के रूप में मजबूती से स्थापित करेगी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज यह जानकारी दी। वह यहां निवेशकों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
तमिलनाडू के उद्योगपतियों को गुवाहाटी में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए ए़डवान्टेज असम रोड शो में हिस्सा लेते हुए सोनोवाल ने कहा कि उनकी सरकार इमारत पर काम शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में 65 मंजिला ट्वीन (जुड़वा) इमारत बनेगी। यह केंद्र दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापार और व्यवसाय के लिए द्वार के रूप में होगा।
हमारी सरकार ने बराक नदी से गाद निकालनी शुरू कर दी है जबकि जल्द ही ब्रहमपुत्र नदी में गाद निकासी का काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य ब्रहमपुत्र के जरिए चटगांव बंदगाह (बांग्लादेश ) तक जलमार्ग संपर्क स्थापित करना है। राज्य सरकार ने नदियों के किनारे किनारे बंदरगाह शहरों में निवेश और विकास की भी योजना बनाई गई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



