67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Summary :

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी सोमवार को हुआ। पहले इन पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन एक साल देर से हुई।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी सोमवार को हुआ। पहले इन पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन एक साल देर से हुई। हर साल 3 मई को होने वाली फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में हुआ। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुरस्कारों की घोषणा की। इन अवार्ड्स में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई। वहीं कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता 
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम 
बेस्ट फिल्म क्रिटिक – सोहिनी चट्टोपाध्याय 
बेस्ट फीचर फिल्म्स 
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे
  • बेस्ट तुलु फिल्म – पिंजारा 
  • बेस्ट पनिया फिल्म – केंजीरा 
  • बेस्ट मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद 
  • बेस्ट खासी फिल्म – लेवदह 
  • बेस्ट हरयाणवी फिल्म – छोरियां चोरों से कम नहीं होती 
  • बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे 
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म – जर्सी 
  • बेस्ट तमिल फिल्म – असुरन

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड 

  • बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग 
  • बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई 
  • बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा (म्यूजिकल), ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या 
  • बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस (हिंदी), सप्तर्षि सरकार 
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह 
  • बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक (इंग्लिश/बंगाली), सुधांशु सरिया 
  • फैमिली वैल्यूज – Oru Paathiraa Swapnam Pole (मलयालम)
  • बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी (हिंदी/इंग्लिश)
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड – Small Scale Societies (इंग्लिश)
  • बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा (म्यूजिकल)
  • बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – Jakkal
  • बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक (इंग्लिश)
  • बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस (इंग्लिश)
  • बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स (हिंदी) और लाड़ली (हिंदी)

बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर अवार्ड्स 

  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
  • बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
  • बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
  • बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी भोसले, असुरन के लिए धनुष
  • बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन 

सरकार का बड़ा ऐलान, अब कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दो महीने बाद लगेगी, जानिए क्यों

Desk Team