चीनी मिल का बॉयलर फटने से 7 लोगों की हुई मौत, CM ने की मुआवजे की घोषणा

Summary :

NULL

बिहार के गोपालगंज के सासामुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें चार मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई और दस से ज्यादा लोगों के झुलसकर घायल होने की घटना सामने आई है। घायलों में एक और मजदूर की कुछ देर पहले मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद लोगो में काफी नाराजगी है और गुस्साए लोगों ने वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया है। वहीं मुख्मयंत्री नीतीश कुमान ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

इस मामले में पुलिस ने चीनी मिल के मालिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। चीनी मिल के मालिक का कहना है कि कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे शवों को निकालने का काम कर रही है।

गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद ने हादसे की निंदा करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्द विदारक है, उन्होंने कहा कि मशीन में कब कौन सी खराबी आ जाये कोई नहीं जानता, लेकिन अगर इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार , गोपालगंज में सासामूसा सुगर मिल है। इस समय चीनी मिलों में पेराई की सीजन चल रहा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे मिल में एक तेज धमाका हुआ और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। यह धमाका एक बॉयलर फटने से हुआ. बॉयलर से निकली आग और तेज गर्म पानी ने वहां काम कर रहे कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Desk Team