8 MPs Suspended From Lok Sabha : लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है। आज पाँचवा दिन था, इस बीच लोकसभा मे जमकर हंगामा हुआ। दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर से पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के मुद्दे पर अड़े रहे और डोकलाम मुद्दे पर सवाल करना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें कल की ही तरह बोलने नहीं दिया गया.
इस पर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा कर दिया. कल 2 फरवरी की तरह ही आज 5 वें दिन भी लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन यानी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. साथ ही सदन में 8 सांसदों को निलंबित भी कर दिया.
8 MPs Suspended From Lok Sabha : कौन कौन सांसद हुए Suspend

दरअसल, राहुल गांधी का भाषण जब फिर से हंगामे की भेंट चढ़ा तो नाराज कुछ कांग्रेसी सांसदों ने पीठासीन की तरफ पेपर उछाल दिए। इसे पीठासीन का अपमान समझा गया और 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इनमें कांग्रेस के 7 सांसद अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी और एक माकपा यानि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं. सांसदों को सस्पेंड करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सदन के बाहर प्रदर्शन करने लगे.
कांग्रेस से निलंबित सांसद राजा ने एक निजी चैनल को बताया कि जैसे ही PM, चीन और डोकलाम का नाम आया तो वो बीजेपी के सांसद शोर करने लगे. स्पीकर ने माइक बंद करके दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा. हमने कहा यह गलत है. बरार ने कहा, ‘हमें सस्पेंड कराकर आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं.’
Parliament Budget Session 2026 : राहुल गांधी के बयान पर शुरू हुआ हंगामा

2 फरवरी के अपने भाषण की तरह ही राहुल ने 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा, ‘मुझे बोलने दिया जाए.’ उनके यह कहते ही सत्ताधारी दल (NDA) के नेताओं के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया. कल के 40 मिनट के मुकाबले आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे.
Lok Sabha Suspension : किरण रिजिजू ने किया प्रस्ताव पेश

इस अनुशासनहीनता पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने 8 विपक्षी (मुख्य रूप से कांग्रेस) सांसदों को सत्र के बाकी दिनों के लिए निलंबित कर दिया। ये निलंबन ‘अनुशासनहीन व्यवहार’ और सदन में कागज फेंकने के लिए किया गया। अब ये 8 सांसद सत्र के बाकी दिनों तक सदन में नहीं बैठ सकते, वोट नहीं दे सकते। कांग्रेस ने इसे ‘तानाशाही’ बताया, जबकि BJP ने ‘सदन की मर्यादा बचाने’ का दावा किया।
क्या कहा राहुल ने
इस घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी सांसदों के साथ धारना देने लगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है. मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा. मैं विपक्ष का नेता हूं. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. मैं बस बता रहा हूं की चीन और भारत के बीच में क्या हुआ. पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए.’
यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने किया EPSTINE FILE का जिक्र, उठाए अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर गंभीर सवाल, बोले अमीरिकी दबाव में PM मोदी


Download Android App
Download iOS App




