Rashid Latif Statement on Pakistan: ICC T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, जिसे बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप A में हैं, जहां नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका भी शामिल हैं।
Rashid Latif Statement on Pakistan: पूर्व कप्तान ने दिया बयान

इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का बयान सामने आया है, जिसने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। न्यूज18 से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि अगर भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं होता है तो क्या पाकिस्तान अगले राउंड में आसानी से पहुंच पाएगा, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस पर शक है।
राशिद लतीफ ने कहा, “मुझे शक है। वेस्टइंडीज में खेले गए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सका था। अगर पाकिस्तान अगले राउंड में पहुंच भी जाता है और फिर भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो आईसीसी के लिए यह बड़ा सिरदर्द बन जाएगा।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्पिन ट्रैक पर पाकिस्तान नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड को हरा सकता है, लेकिन बारिश जैसे फैक्टर खेल बिगाड़ सकते हैं।
शर्मसार हुआ पाकिस्तान

लतीफ के इस बयान को पाकिस्तान में काफी शर्मनाक माना जा रहा है, क्योंकि एक पूर्व कप्तान ने ही अपनी टीम की क्वालिफिकेशन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि टीम सरकार और क्रिकेट बोर्ड के फैसले के साथ है। उन्होंने साफ किया कि खिलाड़ी किसी भी निर्देश का पालन करेंगे। सलमान ने यह भी कहा कि टी20 वर्ल्ड कप सिर्फ भारत के खिलाफ मैच तक सीमित नहीं है और टीम बाकी मुकाबलों पर फोकस कर रही है।

पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला होगा। टीम का दावा है कि वह बाकी मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन पूर्व कप्तान के बयान ने पाकिस्तान की राह आसान नहीं रहने दी है।
Also Read: समर्थन की भीख मांगने वाले पाकिस्तान की हुई बेइज्जती, सभी क्रिकेट बोर्ड्स ने एकसाथ मारी लात























