Sone Ki Jhumkiyan Designs: अगर आपके घर में या आपकी शादी है तो आपकी खुद की शादी है तो आप सोने के झुमके भी खरीदने वाले होंगे। इसमें हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां पर गोल्ड इयररिंग यानी सोने के झुमके से एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं। आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन की झुमके लेकर आये है, जो आपके नूर को और भी बढ़ा देगा।
Sone Ki Jhumkiyan Designs: दुल्हन के कान की शोभा बढ़ाते हैं ऐसे लटकन वाले सोने के झुमके
1. Gold Chandbali Jhumka

आजकल चांदबली झुमके भी बहुत ट्रेंड में हैं। चांद के आकार वाले ये झुमके पार्टी, शादी या फेस्टिवल हर मौके पर सूट करते हैं।
2. Gold Temple Jhumka

टेम्पल जूलरी तो साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर है। इन जूलरी में भगवान की फोटो होती है और खासतौर से शादियों के लिए ये दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये डिजाइन्स देखें।
3. Floral Gold Jhumka

फ्लोरल वाला ये गोल्ड झुमका बी बेहद खूबसूरत है। ये ज़्यादा बड़ा नहीं है ऐसे में इसे डेली वियर के हिसाब से भी पहना जा सकता है। शादी के बाद हर नई दुल्हन को रोज़ ही इन्हें पहनना होता है। तो उसके लिए ये वाले गोल्ड झुमके परफेक्ट हैं।
4. Bridal Nakshi Jhumka

ये टेम्पल झुमका ट्रेडिशनल लुक के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है। इन दिनों तो टेम्पल जूलरी काफी चलन में भी है। ये झुमके दुल्हन अपनी शादी के मौके पर भी पहन सकती है। शादी के बाद भी किसी पार्टी या फंक्शन के दौरान ये जूलरी पहनी जा सकती है।
5. Rajasthani Ghoomar Design Jhumka

राजस्थानी घूमर डिज़ाइन वाला ये झुमका भी बहुत खूबसूरत है। इस झुमके में घूमर करती हुई एक लेडी की डिज़ाइन बनी है। नीचे की झुमकी को लहंगे के घेर की तरह डिज़ाइन दिया गया है। ये डिज़ाइन बेहद यूनिक और खूबसूरत है।


















