Arjun Kapoor Emotional Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसनें हर किसी को सिम्पथाईज कर दिया है. बीते दिन यानि मंगलवार को उन्होंने अपनी मां मोना कपूर की वर्थ एनिवर्सरी पर दिल छू लेने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि हाल के दिनों में जिंदगी उनके लिए थोड़ी कठिन रही है, लेकिन उनकी मां की सिखाई हुई सीखें उन्हें हर मुश्किल का सामना करने की ताकत देती हैं.
Arjun Kapoor Emotional Tribute To Her Mother: अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मां के लिए किया इमोशनल पोस्ट

वैसे तो अर्जुन कपूर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब जो पोस्ट उन्होंने शेयर किया है उसपर हर कोई उनके लिए सिम्पथी दिखा रहा है. दरअसल उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ”जन्मदिन मुबारक हो मां, आज आपके जन्मदिन पर मुझे आपकी बहुत याद आ रही है. जिंदगी बहुत बेरहम हो गई है, लेकिन मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.”
Arjun Kapoor Latest Post: अपनी मां को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद
उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा कि, ”ये सब मैंने आपसे सीखा है कि जीवन में कठिनाइयों का सामना साहस, गरिमा और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए. चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमेशा उनसे निपटने को तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपने मुझे सिखाया कि जिंदगी में मुश्किलों का सामना साहस के साथ करें, और हर हाल में सम्मान बनाए रखें… हम साथ में इसे पार करेंगे, आप और मैं. आपका प्यार करने वाला बेटा अर्जुन.”
Arjun Kapoor Emotional Post: 2012 में हुआ था निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन की मां, मोना शौरी कपूर का निधन 2012 में हुआ था. उनका देहांत 48 साल की उम्र में कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों के चलते मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था. जिसके बाद अर्जुन ने खुद को बेहद ही मुश्किल से संभाला था. ऐसे में अब हर कोई अर्जुन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा है और उनको इमोशनली सपोर्ट करता दिखाई दे रहा है.
Read More: Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर ऑउट, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी






















