कन्नौज के निकट एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 8 की मौत

Summary :

बीते 11 जून को एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान एक रोडवेज़ की बस ने 7 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें अधिकतर छात्र ही थे।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जाता है कि आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो घुस गई, जिससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 12 लोग सवार थे। प्राप्त जानकरी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग राजस्थान के थे। सभी एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। वही, 4 की हालत गंभीर है, जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी बीते 11 जून को यहां पर एक बड़ा हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान एक रोडवेज़ की बस ने 7 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें अधिकतर छात्र ही थे।

Desk Team